लावालौंग में भाजपा मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
चतरा : लावालौंग प्रखण्ड के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के कुशल नेतृत्व में मॉडल स्कूल परिसर से 13 अगस्त 2026 को आजादी के अमृत महोत्सव की भावना एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू तथा उसके सहयोगियों के द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा मॉडल स्कूल लावालौंग से प्रारंभ होकर , बाजार टांड़ एवं नीम चौक होते हुए विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गोविंद ठाकुर, बैजनाथ साहू ,जितेंद्र ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शोभनाथ यादव ,रामजीत गंझु, नीरज चंद्रवंशी, रंजीत केशरी, रोहित यादव ,निर्मल विश्वकर्मा, छठू साहू, महेंद्र गंझु, रविंद्र ठाकुर, दीपक ठाकुर, मुकेश रजक, राजेंद्र गंझू, विशाल कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : मो० साजिद
No Previous Comments found.