लावालौंग के ग्राम बांदु में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर निकली भव्य जल यात्रा, बोल बम के जयकारों से गूंजा गांव
चतरा : लावालौंग प्रखण्ड अन्तर्गत बांदु गाँव में साल का अंतिम श्रावण मास के रूप में सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम बांदु में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया। जल यात्रा के दौरान पूरा गांव “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा।
जल यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर धोबनी नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत जल उठाया। इसके बाद श्रद्धालु धोबनी नदी से लावालौंग मुख्य चौक होते हुए सोहावन मोड होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया।
शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का विधिवत अनुष्ठान पुरोहित सतनारायण पाठक के द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
जल यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंतिम सोमवार के इस पावन अवसर पर ग्राम बांदु पूरी तरह शिवमय नजर आया।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.