एसएसबी 35 बटालियन सी Coy ने मदनडीह गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर

चतरा :  लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन C  coy की ओर से शुक्रवार को लावालौंग पंचायत के मदनडीह गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका इलाज किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व तथा शुभारंभ निरीक्षक सामान्य सुदर्शन सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे।पशु चिकित्सा शिविर में डॉ. गौरव सिसोदिया और सहायक पशु चिकित्सक विकास चांगिल ने पशुओं की जांच कर उपचार किया।

शिविर के दौरान कुल 81 ग्रामीणों के 999 पशुओं का इलाज किया गया और जरूरत के अनुसार पशु औषधियों का वितरण किया गया।एसएसबी द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम से ग्रामीणों को काफी लाभ मिला।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से दूरदराज के क्षेत्रों के पशुपालकों को पशुओं के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो पाती हैं।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.