सहारा क्लब टूनगुन के बैनर तले फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, चतरा FC की टीम बनी विजेता तथा भारत क्लब चतरा उपविजेता
लावालौंग : क्लब के बैनर तले आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रखण्ड क्षेत्र तथा अन्य जिलों के विभिन्न क्षेत्रों के 36 टीमों से अधिक हिस्सा लिया। कई दिनों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता उपस्थित हुए। साथ ही पंचायत के मुखिया मिसी देवी, खाद आपूर्ति ( MO), कल्याण पदाधिकारी, CI प्रभात कुमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी मिथलेश कुमार चौबे, शंकर साहू, सूरज साहू, उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए FC की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 31000 हजार रुपये पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं भारत क्लब टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जिसे 21000 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। माली की टीम तृतीय स्थान पर रही, जिसे 10000 हजार रुपये तथा झरना टांड की टीम चतुर्थ स्थान पर रही, जिसे 5000 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है।खेल से युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहारा क्लब टूनगुन के अध्यक्ष श्रवण मुंडा,सचिव गोविंद ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष विवेक मुंडा सहित क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आयोजन समिति ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को जारी रखने की बात कही।वहीं समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार चौबे ने टूर्नामेंट के आयोजन में सहयोग राशि प्रदान कर आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाया। सहयोग के लिए समिति की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया। आयोजन के दौरान मैदान में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरा माहौल खेलमय बना रहा।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.