इदला पंचायत में खिलाड़ियों से मिले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, खेल के प्रति बढ़ाया उत्साह
सिमरिया : गुरुवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मो. इकबाल ने सिमरिया प्रखंड अंतर्गत इदला पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया।मो. इकबाल ने खिलाड़ियों से उनके खेल की तैयारियों और विभिन्न समस्याओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर मिले। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि फुटबॉल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव, पंचायत और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर मो. इकबाल ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनके साथ स्थानीय ग्रामीण एवं खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.