आगामी दुर्गा पूजा ( नवरात्रा ) को सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर ग्राम बांदू में एक अहम बैठक आयोजित
लावालौंग : प्रखण्ड में आगामी दुर्गा पूजा ( नवरात्रा ) को सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर ग्राम बांदू में एक अहम बैठक आयोजित कर दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।
समिति में खगेश्वर साहू को अध्यक्ष, विजय ठाकुर को सचिव एवं गुरुदयाल साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं शंभु यादव को उपाध्यक्ष तथा पंकज साहू (छोटू) को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में अंजू कुमार (कृष्णा), पवन ठाकुर, सुडू सिंह, चन्दन कुमार, बलराम यादव, नितीश कुमार, अरुण कुमार, पवन कुमार, अमित कुमार, गुड्डू कुमार सुभाष लोहरा, ईश्वरी भारती, मुन्ना भारती, रोहित कुमार, दीपक सिन्हा, अजय कुमार, अजय यादव, उज्जवल कुमार, अंकित कुमार, मनोज कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार ठाकुर, प्रकाश साहू,चन्दन कुमार शंभू कुमार युगल साहू, विकास कुमार गुड्डू भारती, सुरेन्द्र कुमार, उमेश साहू एवं सुधीर कुमार यादव को शामिल किया गया।
समिति के सदस्यों ने कहा कि माँ दुर्गा की पूजा एवं कार्यक्रम को श्रद्धा, भक्ति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई।
समिति अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का पर्व है। सभी के सहयोग से इस वर्ष पूजा का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित रूप से किया जाएगा।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.