लावालौंग में सजेगी फुटबॉल का महासंग्राम,15 सितंबर को किया जाएगा भव्य शुभारंभ

चतरा :  लावालौंग हाई स्कूल खेल मैदान एक बार फिर फुटबॉल के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 15 सितंबर से फुटबॉल चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का भव्य आगाज होगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों, युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला महिला वर्ग की दो मजबूत टीमों के बीच खेला जाएगा।इसमें स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब कांके, रांची और स्वामी विवेकानंद फुटबॉल क्लब जोन्हा, रांची की टीमें आमने-सामने होंगी। उद्घाटन मुकाबला 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे लावालौंग हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। विभिन्न चरणों में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद मुकाबलों के आधार पर सुपर-8 टीमों का चयन किया जाएगा। ऐसे में टूर्नामेंट के प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिलने की उम्मीद है।खिलाड़ियों और टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजन समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रथम विजेता टीम को 52 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय विजेता को 31 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, तृतीय विजेता को 19 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 13 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रेम रंजन पासवान, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, चतरा होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रमुख मनीषा देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कोलकोले पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साव, लावालौंग मुखिया नेमन भारती सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।आयोजन समिति ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और आम लोगों से उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष आदित्य प्रसाद केसरी, मो. हसीब, सचिव मो. अब्दुल हमीद, राजेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष मो. नजमुल्लाह, दिलीप प्रजापति, संयोजक कैलाश प्रजापति, मोहम्मद साजिद, मो. मुमताज, राजेंद्र केसरी, अशोक ठाकुर और मो. आमिर समेत आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्टर : साजिद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.