लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरों का वारदात
चतरा : लावालौंग थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद वाहन मालिक ने लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकरवो बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।जानकारी देते हुए टिकुलिया बरवाडी निवासी भूवाली गंझू ने बताया कि सोमवार को उनका भतीजा बाइक संख्या JH-03Z-9606 लेकर लावालौंग के साप्ताहिक बाजार आया था। बाजार पहुंचने के बाद उसने बाइक एक स्थान पर खड़ी की और सामान खरीदने के लिए बाजार में चला गया।कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली।बाइक की आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई और लावालौंग थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की सूचना दी गई।बाजार से बाइक चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा चोरी की घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर बाइक बरामद करने की मांग की है। पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि 9798822594. कोई भी जानकारी या सूचना हो तो इस नम्बर पर खबर देने की बात कही है।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.