लावालौंग प्रखंड के नाई समाज ने की बैठक, अभद्र गायक पर कार्रवाई की मांग
लावालौंग : बिहार में नाई समाज की बेटियों को लेकर कथित तौर पर अभद्र गाना बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के विरोध में लावालौंग नाई समाज के लोगों ने बैठक कर रोष जताया।इससे पहले विगत 24 तारीख को नाई समाज ने पूरे प्रखंड में अपना काम बंद रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।समाज के लोगों ने आपत्तिजनक गाने और टिप्पणी की निंदा करते हुए संबंधित गायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रखंड अध्यक्ष प्यारी ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक जाति और समाज को अपनी सभ्यता, संस्कृति और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। किसी भी समाज के लोगों, विशेषकर बेटियों को लेकर अभद्र गाना बनाना या आपत्तिजनक टिप्पणी करना निंदनीय है।इस तरह की सामग्री से समाज की भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।
प्यारी ठाकुर ने कहा कि नाई समाज गाना बनाने वाले और गाने वाले कलाकार की कड़ी निंदा करता है।उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई ऐसी हो,जिससे भविष्य में किसी भी समाज की बेटियों के सम्मान के खिलाफ अभद्र गाना,टिप्पणी या अन्य सामग्री बनाने और प्रसारित करने पर रोक लगे।बैठक में समाज के सदस्यों ने महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में अशोक ठाकुर, राजकुमार ठाकुर,राजेश ठाकुर, बसंत ठाकुर,रमेश ठाकुर, गोविंद ठाकुर,उमेश ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो0 साजिद

No Previous Comments found.