महात्मा गांधी जयंती पर लावालौंग पंचायत भवन में ग्रामसभा, विभिन्न योजनाओं का हुआ चयन

चतरा :  लावालौंग प्रखंड के पंचायत सचिवालय भवन में शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया।ग्रामसभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर की गई। मुखिया नेमन भारती पंचायत सचिव विनय चौधरी एवं रोजगार सेवक रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ग्रामसभा के दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से प्रस्ताव लिए गए तथा प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन किया गया। ग्रामीणों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को ग्रामसभा के समक्ष रखा।इस दौरान जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।जेएसएलपीएस कर्मियों ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं नियमित बचत, बैंकिंग गतिविधियों और विभिन्न स्वरोजगार से जुड़ रही हैं।महिलाओं को प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियों के माध्यम से कृषि, पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन तथा छोटे व्यवसाय से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ अपने परिवार की आय में भी योगदान दे रही हैं।वही बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में भी चर्चा की गई।ग्रामसभा में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं जेएसएलपीएस कर्मियों ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से गांव में आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव को गति मिल रही है।मौके पर जेएसएलपीएस के कर्मियों सहित पंचायत क्षेत्र के दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामसभा में पंचायत के समग्र विकास, रोजगार एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक योजनाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.