श्रीनिवास मौत मामले में पिता-चाचा ने उठाई न्याय की मांग, कहा— आत्महत्या नहीं हत्या

इटखोरी : श्रीनिवास उर्फ अमन द्विवेदी की मौत को लेकर उनके पिता और चाचा समेत परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। परिजन आज मां भद्रकाली मंदिर स्थित कीर्तन मंडली पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृतक के पिता ने कहा कि पहला आवेदन उन्होंने होशो-हवास की स्थिति में नहीं दिया था। उसमें कुछ ऐसे लोगों के नाम भी शामिल हो गए थे, जो उनके अनुसार बेगुनाह हैं। बाद में उन्हें जो साक्ष्य मिले, उनके आधार पर उन्होंने थाना में दूसरा आवेदन दिया है।
परिजनों ने श्रीनिवास की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। वहीं, पिता ने पुलिस प्रशासन और मां भद्रकाली मंदिर कीर्तन समिति के लोगों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके बेटे को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर : सिन्धु सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.