युवा नेता गौतम रविदास ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा, समितियों को दी सहयोग राशि

चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में युवा नेता सह जिला परिषद उम्मीदवार गौतम रविदास ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर पूजा की तैयारियों एवं आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।दौरे के क्रम में गौतम रविदास ने विभिन्न पूजा समितियों को सहयोग राशि प्रदान कर धार्मिक आयोजनों में अपना योगदान दिया। साथ ही, पूजा समिति के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।उनके इस पहल से पूजा समितियों के सदस्यों में खुशी देखी गई। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजन में जुटे युवाओं एवं समिति के अन्य सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।गौतम रविदास ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन में सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। समाज के हर वर्ग को मिलकर त्योहार मनाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ पूजा संपन्न कराने की अपील की।साथ ही श्रद्धालुओं से भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का आग्रह किया।गौतम रविदास के इस दौरे को पूजा समितियों के साथ संवाद और पर्व के दौरान सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.