लावालौंग में जेएलकेएम की महत्वपूर्ण बैठक आज,प्रखंड कार्यालय खोलने की बनेगी रणनीति
लावालौंग : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की लावालौंग प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज रविवार को आयोजित की गई है।बैठक अनुसूचित जनजाति आवासीय स्कूल के सामने जग शाला के परिसर में होगी। उक्त विषय की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार साहू ने दी।उन्होंने बताया कि बैठक में प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संगठन के सक्रिय सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संगठन के विस्तार की ठोस रणनीति तैयार करना है।
बैठक में बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा होगी।इसके अलावा चतरा जिले में संगठन की पहली ऐतिहासिक पहल के रूप में लावालौंग में जेएलकेएम का स्थायी प्रखंड कार्यालय खोलने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय के उपयुक्त स्थान एवं कमरे का चयन किया जाएगा।कार्यालय का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि के आगमन पर किए जाने की योजना बनेगी।प्रखंड अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में समय उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
रिपोर्टर : मो0 साजिद

No Previous Comments found.