व्याख्याता राजीव श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन शिक्षा विभाग में 40 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए व्याख्याता राजीव श्रीवास्तव
छतरपुर : उच्च माध्यमिक शिक्षक के रुप में 31.01.1986 को अपनी सर्विस की शुरुआत करने वाले वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजीव श्रीवास्तव आज 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 स्कूल में आज विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पाण्डेय मौजूद रहे उन्होंने सेवानिवृत्त व्याख्याता राजीव श्रीवास्तव को पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी इस अवसर पर डीईओ श्री पांडेय ने कहा कि उनका कार्यकाल याद करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र भी बताया श्री श्रीवास्तव सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने भी अपने उद्बबोंधन में वरिष्ठ व्याख्याता राजीव श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर चलने वाले आज सेवानिवृत्त जरुर हो रहें लेकिन आगे आने वाले समय में भी वह हमारे साथ रहेंगे उन्होंने कहा राजीव श्रीवास्तव ने छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए सेवानिवृत्त उपरांत अपनी स्वेच्छा से नि शुल्क सेवाएं देने का संकल्प पत्र भी संस्था को दिया है जो कि एक अविस्मरणीय कार्य है और वह रिटायरमेंट के बाद भी संस्था को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते रहेंगे हम आपको बता दें कि राजीव श्रीवास्तव रसायन शास्त्र के विषय विशेषज्ञ थे और उन्होंने समय समय पर विभिन्न दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया जिसमें वह छतरपुर बीईओ, बकस्वाहा में एमएलबी प्राचार्य और छतरपुर के क्रमांक 2 विद्यालय में भी प्रभारी प्राचार्य का दायित्व संभाल चुके हैं आज विदाई समारोह के अवसर पर संस्था में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी कार्यक्रम के उपरांत स्वरूचि भोज का आयोजन भी किया गया।।
रिपोर्टर : कुलदीप सक्सेना

No Previous Comments found.