विरोधियों के स्टंप उखाड़ रही हमारे बुंदेलखंड की बेटी: पं. धीरेंद्र शास्त्री महिला विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्रांति गौड़ पहुंची बागेश्वर धाम

छतरपुर :  महिला क्रिकेट विश्व कप में मध्य प्रदेश की ओर से खेलने वाली बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौड़ मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंची। बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्रांति को मंगल आशीर्वाद देते हुए कन्या विवाह महोत्सव का निमंत्रण दिया। महाराज श्री ने कहा कि यह बुंदेलखंड की ऐसी बेटी है जो विरोधी टीमों के स्टंप उखाड़ देती है। बागेश्वर धाम पहुंची अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बालाजी का आशीर्वाद लेते हुए बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञात हो की क्रांति अपने ही छतरपुर जिले के घुवारा की बेटी है। क्रांति के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला और इस बुंदेलखंड का नाम विश्व में रोशन हुआ है। महाराज जी ने कहा कि हमारी बेटी बेहद साधारण परिवार से है लेकिन उसने कठिन मेहनत कर विश्व में नाम कमाया है। खेल प्रतिभाओं को क्रांति की मेहनत से कुछ सीख लेनी चाहिए। क्रांति ने कहा कि जो मां-बाप बेटियों का विवाह करने में अक्षम है उनके लिए बागेश्वर महाराज भगवान का रूप लेकर उनकी मदद कर रहे हैं। बालाजी उन्हें इसी तरह सक्षम बनाए रहे ताकि वह गरीब बेटियों के विवाह करते रहें।

महाराज श्री ने की विनय चौरसिया की तारीफ 
बागेश्वर महाराज ने कहा कि हमारे अति प्रिय विनय चौरसिया ने पेप्टिक टाउन में क्रांति को विश्व स्तर का क्रिकेटर बनाने की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। विनय ने पेप्टेक टाउन में रहने की व्यवस्था करने के साथ ही खेल के लगातार अवसर दिए यही वजह है कि क्रांति का प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चयन हुआ। 
 सुंदरकांड मंडल केंद्रीय कार्यालय में हुआ क्रांति का आत्मीय स्वागत 
शहर के सागर रोड में स्थित बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल के केंद्रीय कार्यालय में क्रांति गौड़ का आत्मीय स्वागत किया गया। क्रांति ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बागेश्वर महाराज हमारे क्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं इतना ही नहीं वे लोगों को जाग रहे हैं कन्या विवाह महोत्सव पर उन्होंने कहा कि वह गरीब बेटियों के विवाह कर रहे हैं इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। उन्होंने महाराज श्री का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर केंद्रीय समिति के सदस्य राजेंद्र अवस्थी, ओमप्रकाश तिवारी, धीरज शर्मा, सुंदरलाल रैकवार, धाम के सचिव राजेंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, मेजर साहब,गोलू महाराज, आशीष खरे, नवीन चंदेरिया, दिनेश मिश्रा, अभिलाष पटेल, मयंक त्रिपाठी, अमित गौतम, देवेश दया चतुर्वेदी, मोनू अवस्थी, प्रिंस साहू, ज्योति रैकवार के अलावा बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के भी सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर :  कुलदीप सक्सेना

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.