बाल मज़दूरी,बाल विवाह पर चलाया गया जागरूकता अभियान

लावालौंग : झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय के मार्गदर्शन में लावालौंग प्रखण्ड के पंचायत रिमी ग्राम सेहदा में रविवार (10/8/2025) को पीएलवी सह अधिकार मित्र जनेश कुमार यादव अभिषेक कुमार ठाकुर और रविकांत कुमार के द्वारा बाल मज़दूरी ,बाल विवाह और विरधा पेंशन के बारे में जानकारी दी गई !इसके अलावा नशा से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दिया गया ।साथ ही तंबाकू से विभिन्न प्रकार के कैंसर सहित अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया । साथ ही व्यस्क लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ हीं डायन -बिसाही ,घरेलु -हिंसा,बाल -विवाह ,बाल- मजदूरी जैसे गैर कानूनी कार्य नही करने के लिए जागरूक किया। शराब ,अफीम जैसे नशीले पदार्थों से नुकसान के बारे में चर्चा की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई ! इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएलवी जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर,तथा रविकांत कुमार उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मो० साजिद
No Previous Comments found.