अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस
चतरा : लावालोंग प्रखंड में स्थित आवासीय अनुसूचित जनजातीय उच्च विद्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू दिवस। पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अवधेश कुमार एवं शिक्षकों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल दिवस हर वर्ष बच्चों के सम्मान, अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बताने को लेकर मनाया जाता है। पूरे भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।चुकी यह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर संबोधित करते थे।
बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य
बच्चों को शिक्षा का महत्व बताना उनके अधिकारों की रक्षा करना ,बाल श्रम और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता से अवगत कराना है। इस अवसर क्वीज प्रतियोगिता, निबन्ध, चित्रांकन तथा खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार, बनवारी रजक, अजय कुमार एवं शिक्षिकाएं तथा सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० साजिद


No Previous Comments found.