10 जनवरी को होगा स्वास्थ्य मेला का आयोजन, कई सेवाएं होंगे उपलब्ध

लावालोंग प्रखंड - मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में आगामी 10 जनवरी को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।उक्त विषय की जानकारी देते हुए सिमरिया चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद बताया कि स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक ही स्थान पर सुलभ,सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।स्वास्थ्य मेले के दौरान आमजन के लिए सामान्य रोगों की जांच की जाएगी।इसके साथ ही रक्तचाप,मधुमेह, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों की जांच की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं के लिए विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, पोषण परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा। बच्चों के लिए टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।इसके अलावा परिवार नियोजन,स्वच्छता, पोषण,तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी,जो मरीजों की जांच कर उचित सलाह और उपचार प्रदान करेगी।डॉ. बी.एन. प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान हो सकती है और उचित उपचार संभव है।स्वास्थ्य मेला सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक चलेगा।

रिपोर्टर मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.