प्रमुख ने बुजुर्ग,असहाय तथा जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल
लावालोंग - प्रखण्ड में कड़ाके की ठंड को देखते हुए लावालौंग प्रमुख मनीषा देवी ने प्रखंड क्षेत्र के पुरनाडीह गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए श्रवण रजक ने बताया कि स्थिति को देखते हुए असहाय, वृद्ध एवं अत्यंत गरीब वर्ग के लगभग 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई।प्रमुख मनिषा देवी ने कहा कि ठंड का मौसम गरीब एवं असहाय लोगों के लिए सबसे अधिक कष्टदायक होता है।ऐसे में उनकी पीड़ा को कम करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक गांव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शीघ्र ही प्रखंड के अन्य गांवों में भी जरूरतमंदों की पहचान कर कंबल वितरण किया जाएगा,ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी जनहित से जुड़े कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।मौके पर श्रवण रजक,धर्मेंद्र प्रजापति,अमरेश गंझु,पिंटू गंझु,राहुल गंझु,रामलाल गंझु समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर मो0 साजिद


No Previous Comments found.