सिमरन शाह ने बढ़ाया झारखंड का आन-मान-शान-दशरथ मांझी पर बनी फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में
चतरा - जिले के लिए यह गर्व और गौरव का विषय है कि जिले की होनहार अभिनेत्री Simran Shah ने महान कर्मयोगी दशरथ मांझी के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “दशरथ मांझी: द भारत रत्न” की शूटिंग लीड एक्ट्रेस के रूप में सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह फिल्म शीघ्र ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।चतरा जिले की उभरती हुई कलाकार सिमरन शाह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नृत्य और मंचीय प्रस्तुतियों से की, जहाँ उनकी ऊर्जा, सटीक भाव-भंगिमा और आत्मविश्वास ने बहुत कम समय में उन्हें पहचान दिलाई। कला के प्रति उनका निरंतर समर्पण यह दर्शाता है कि वे केवल कलाकार ही नहीं, बल्कि एक संकल्पित और अनुशासित व्यक्तित्व भी हैं
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार,शूटिंग के दौरान सिमरन शाह ने अपने किरदार के लिए विशेष और गहन तैयारी की। ग्रामीण जीवन की बारीकियों को समझना, भावनाओं की सच्चाई को आत्मसात करना और हर दृश्य में पूर्ण समर्पण के साथ अभिनय करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा। निर्देशक सहित पूरी यूनिट ने उनके पेशेवर रवैये, अनुशासन और प्रभावशाली परफॉर्मेंस की सराहना की है।सिमरन शाह की उपलब्धियाँ केवल सिनेमा तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में उन्हें नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वे राष्ट्रीय स्तर व राजकीय इटखोरी महोत्सव इत्यादि जैसे अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी हैं और विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। इसमें उनके पिता संजय कुमार स्नेही व माता अंजना कुमारी साथ ही साथ उनके भाई बहन का काफी योगदान रहा है l चतरा जैसे उभरते जिले से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अपनी पहचान बनाना सिमरन शाह की यात्रा को विशेष रूप से प्रेरणादायक बनाता है। उनकी यह सफलता न केवल जिले के युवाओं के लिए मिसाल है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि प्रतिभा और परिश्रम को सही अवसर मिले तो सीमाएँ स्वयं टूट जाती हैं।इस फिल्म में Devendra Manjhi लीड एक्टर की भूमिका में नजर आएंगे और वही इस फिल्म के निर्माता (Producer) भी हैं। वहीं, कहानी में प्रभावशाली खलनायक भूमिका (villain Role) को Karan Gupta ने निभाया है, जिनका किरदार फिल्म में एक सशक्त टकराव और नाटकीय गहराई जोड़ता है। साथ ही साथ झारखंड बिहार व महाराष्ट्र की काफी बड़ी टीम ने मिलकर इस फिल्म की शूटिंग को सफलता पूर्वक संपन्न करने में योगदान किया है lआने वाले दिनों में जब “दशरथ मांझी: द भारत रत्न” सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी, तब दर्शकों को सिमरन शाह का सशक्त, संवेदनशील और प्रभावशाली अभिनय देखने को मिलेगा। चतरा को अपनी इस बेटी पर गर्व है और सिनेमा प्रेमी एक यादगार फिल्मी अनुभव की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
रिपोर्टर - लक्की


No Previous Comments found.