जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े,लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, बच्चे और महिला भी शामिल

लावालौंग : थाना क्षेत्र के मुख्य चौंक स्थित कस्तूरबा स्कूल के समीप जमीनी विवाद में दो गुटों में जोरदार झड़प हो गई।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लगभग एक दर्जन लोग झड़प में हुई मारपीट के कारण बुरी तरह से घायल हो गए हैं।सूचना पाकर लावालौंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में भर्ती कराया।प्रत्यक्ष दर्शियों एवं सूत्रों के अनुसार प्रथम पक्ष के हरि साव,ब्रह्मदेव साव, बैजनाथ साव,रामेश्वर शास्त्री वगैरह एवं द्वितीय पक्ष के अशोक साव,बिरजू साव,प्रभु साव,

अशोक साव की मां वगैरह के बीच रविवार को जमीनी विवाद में कहा सुनी होते-होते मामला लाठी डंडे तक पहुंच गया।रामेश्वर शास्त्री ने बताया कि अशोक साव एवं उसके परिजनों के द्वारा बाजबरन मेरे जमीन और मकान पर कब्जा करके तीन वर्षों से ताला जड़ दिया गया है।वहीं चार माह पूर्व उन लोगों के द्वारा मेरे घर को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।इसके बाद हमने लावालौंग थाना में लिखित रूप से मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा वस्तु स्थिति का जांच भी किया गया था।तब से लेकर आए दिन अशोक साव वगैरह के द्वारा हमें हमेशा अभद्र व्यवहार के साथ साथ धमकी  दिया जाता रहा है। नतीजतन आज मामला मारपीट तक पहुंच गया।इस बावत लावालौंग पुलिस से पूछे जाने पर बताया कि दोनों पक्षों में से किसी के द्वारा मारपीट से संबंधित कोई आवेदन नहीं दिया गया है परंतु एफआईआर होने की संभावना है। मामला दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.