एसएसबी कैंप से 50 मीटर दूरी पर सीमेंट दुकान का ताला तोड़कर चोरी

लावालौंग - थाना क्षेत्र के मुख्य चौक के समीप स्थित एसएसबी कैंप से महज 50 मीटर की दूरी पर एक छड़-सीमेंट की दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।दुकान संचालक प्रदीप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम दुकान बंद करने के बाद वह कैश काउंटर में 24,600 रुपये नगद रखकर शटर लगाकर ताला बंद कर अपने घर चले गए थे।रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर भी थोड़ा उठा हुआ था।अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और कैश काउंटर से नगद राशि गायब थी।घटना के बाद प्रदीप साहू ने लावालौंग थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।प्रखंड मुख्यालय में खासकर एसएसबी कैंप से इतनी कम दूरी पर दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना होने से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।चौक-चौराहों पर लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टर - मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.