इग्नू के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने पर कार्यशाला आयोजित

लावालौंग - प्रखण्ड के पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल लावालौंग में इग्नू के माध्यम से उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन चतरा कॉलेज, चतरा के प्रिंसिपल मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 और 12 के लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल मुकेश कुमार झा ने कहा कि जो विद्यार्थी नियमित कक्षाएं नहीं कर सकते हैं या जिनका नामांकन रेगुलर कोर्स में नहीं हो पाया है,वे इग्नू में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू दो प्रकार के कोर्स ऑफर करता है। सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा कोर्स जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। चतरा कॉलेज, चतरा के पोस्ट ग्रेजुएट कोऑर्डिनेटर ज्योति कुमार ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उन्हें नामांकन से लेकर परीक्षा तक हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इग्नू के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं रोजगार और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल लावालौंग के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पासवान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई नहीं छोड़नी चाहिए। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इग्नू जैसे संस्थान विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। बैठक में विशेष रूप से दिलीप प्रधान, अजय कुमार यादव, अरविंद कुमार तथा रंजीत कुमार उपस्थित थे। अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने इग्नू में नामांकन को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

रिपोर्टर - मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.