थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
लावालौंग - आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआई वाजीद अली ने किया। बैठक में उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जबरन रंग लगाने, अश्लील गाने बजाने, डीजे पर भड़काऊ गीत चलाने तथा शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल सक्रिय रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प दोहराया और प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। अंत में सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा भाईचारे की परंपरा को कायम रखने की अपील के साथ बैठक संपन्न हुई। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश साहू लावालौंग मुखिया नेमन भारती, संतोष राम, मुख्य प्रतिनिधि भोलाराम, अशोक कुमार, सरयू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, मो0 हसीब, मो० मुमताज, डेगन साहू , विजय साहू, बाबूलाल यादव, प्रभारी प्राचार्य अशोक पासवान, सरयू यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर - मो0 साजिद

No Previous Comments found.