मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन,महिला,बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल,
चतरा - लावालौंग प्रखंड के कटिया पंचायत के करमा गांव में मुखिया मिसी देवी के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन उनके निवास स्थान पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुखिया मिसी देवी, समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश चौबे एवं उपमुखिया मनोज यादव, वार्ड सदस्य उमेश गंझू के संयुक्त प्रयास से किया गया। समारोह में पंचायत के विभिन्न गांवों से लगभग पाँच सौ की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। होली गीतों और धुनों पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश चौबे ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। मौके पर जमाहिर गंझू, धनु गंझू, विनोद गंझू,दीपक ठाकुर, अमन प्रधान, सूरज साव, कैलाश साव, विनोद यादव, अशोक यादव, मुकेश भुईयां,विनोद भुईयां, रवि शर्मा, विक्रम यादव, हरदेव यादव, सरयू गंझू, नेपाल यादव, अर्जुन गंझू, झूबर गंझू, नीरज गंझू सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - मो0 साजिद

No Previous Comments found.