संदेहास्पद स्थिति में युवक युवती की मौत जांच में जुटी पुलिस

लावालौंग : थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत स्थित लीलाजन नदी के समीप जंगल में दो युवक युवती का शव पाया गया है।जानकारी के अनुसार चतरा सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव की 22 वर्षीय संजू कुमारी एवं राजपुर थाना क्षेत्र के पांडे महुआ स्थित राजा चक गांव निवासी रंजन कुमार दास के रूप में दोनों शवों की पहचान की गई है।पुलिस के अनुसार दोनों युवक युवतियों का आपस में विवाह सेट हुआ था।दोनों के परिजनों ने बताया की दोनों की शादी अगले माह होने वाली थी।जिसके कारण वे कहीं घूमने फिरने भी चले जाते थे।शुक्रवार को दोनों घर से निकले जब देर शाम वे दोनों वापस नहीं लौटे तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की।काफी खोजबीन करने के बावजूद भी दोनों का कहानी पता नहीं चला। इसके बाद हमने राजपुर थाना में रविवार को गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया।इसके बाद सोमवार को उनके मौत की खबर ही हम परिजनों तक पहुंची।उक्त विषय की जानकारी लोगों तक तक पहुंची जब जानवरों को चराने वाले चरवाहे घटनास्थल के समीप से गुजरे और तेज गंध उन तक पहुंची।जब वे नजदीक पहुंचे तो एक फंदे से दोनों युवक युवती को लटकते देखा।वही घटनास्थल पर तीन पैकेट सल्फास की गोलियां और एक माजा की बोतल भी पाया गया।वहीं रंजन का साइन एसपी मोटरसाइकिल भी घटनास्थल पर ही खड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया की मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।सघन छानबीन की जा रही है शीघ्र पुलिस नतीजे तक पहुंच जाएगी।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.