ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ

चतरा - लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व श्रद्धा,उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया।प्रखंड मुख्यालय के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हुटरू गांव के ईदगाह में बड़ी संख्या में एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के अलावा रिमी,कोलकोले,मान्धनिया, टूनगुन,नावाडीह और कोंची गांवों में भी अपने-अपने ईदगाहों पर लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की। सभी स्थानों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ देखी गई और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। नमाज के दौरान इमाम साहब ने अमन,भाईचारा और देश की खुशहाली के लिए दुआ कराई। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और समाज में शांति कायम रखने का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों में सेवइयां और विभिन्न पकवान बनाकर ईद की खुशियां मनाईं।

रिपोर्टर - मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.