प्रखंड स्तरीय सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

चतरा : लावालौंग प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को प्रखंड स्तरीय सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी  विपिन भारती ने की। इस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी, आपूर्ति विभाग,शिक्षा विभाग के बीईओ, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंदन, मुखिया नेमन भारती,जेएसएलपीएस के पदाधिकारी तथा पीएलबी के सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं दर्जनों लोग उपस्थित रहे।शिविर के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके प्रावधानों एवं पात्रता से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की। साथ ही आम लोगों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है और इसके लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि कैसे आम नागरिक इन योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।अंत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इसका  लाभ उठा सके।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.