सामुदायिक पुलिसिंग से बढ़ेगा भरोसा,कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं को खेल सामग्री वितरित

लावालौंग :  सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लावालौंग मुख्य चौक के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना के एएसआई सुरेन्द्र चातर एवं अभिषेक कुमार द्वारा छात्राओं के बीच कैरम बोर्ड,वॉलीबॉल सहित अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।साथ ही कॉपी,कलम, डायरी एवं बच्चों के लिए बिस्कुट भी उपलब्ध कराया गया।मौके पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि पब्लिक और पुलिस के बीच तालमेल को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि लोग पुलिस के प्रति डर और संकोच की भावना को अपने मन से निकालें तथा किसी भी समस्या में बेधड़क होकर अपनी बात पुलिस के समक्ष रखें।उन्होंने कहा कि पब्लिक और पुलिस के अच्छे सामंजस्य से ही समाज में अपराध पर अंकुश लगाकर अमन-चैन कायम किया जा सकता है।कार्यक्रम में वार्डन अनिता कुमारी, शिक्षिका सपना कुमारी, सुचिता कुमारी,पुनम कुमारी,शिक्षक दिलीप प्रधान,प्रमोद कुमार,अजय कुमार, अजीत कुमार ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.