विश्व पृथ्वी दिवस पर लावालौंग प्रखण्ड में जागरूकता शिविर का आयोजन

लावालौंग (चतरा) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जिला सचिव चतरा के निर्देशानुसार विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर  ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों को सदुपयोग करते हुए पर्यावरण को संरक्षण करने की आवश्यकता है। लावालौंग प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में पृथ्वी दिवस पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया पीएलवी जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर एवं रविकांत कुमार कहा कि हमें पेड़ पौधों को नुकसान नहीं करना चाहिए, अधिक से अधिक पेड़ - पौधे लगाने चाहिए और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। अधिकार मित्रो नें ग्रामीणों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस कार्यक्रम में  दर्जनों ग्रामीण तथा 

पीएलवी जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर एवं रविकांत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.