वज्रपात से चार जानवरों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान

लावालौंग : प्रखंड क्षेत्र के रिमी पंचायत  टीकदा गांव में शुक्रवार को हुए वज्रपात की घटना में एक पशुपालक की दो दुधारू गाय तथा दो बैल की मौत हो गई। मृत पशुओं के मालिक कैलाश गंझू,पिता: चेता गंजु के बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान खेत के समीप खुले में चर रही दो गाय तथा दो बैल पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे चारों जानवर की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली गिरने के साथ ही तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां चारों जानवरों की मृत पाई गईं। इस घटना से पशुपालक कैलाश गंझू को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, जिससे उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हर वर्ष वज्रपात की घटनाएं होती हैं, लेकिन बचाव के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने तथा वज्रपात से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.