छात्रा को बेरहमी से पीटने का प्रधानाध्यापक पर लगा आरोप, मां ने थाना में दिया आवेदन
चतरा-सदर थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुम्बी के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने पांचवीं कक्षा की एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी. छात्रा के हाथ व पैर में कई जगहों पर चोट के निशान हैं. छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में छात्रा की मां ने सदर थाना में प्रधानाध्यापक के खिलाफ आवेदन दिया है. बताया कि हर रोज की तरह शुक्रवार पुत्री विद्यालय गयी थी. प्रधानाध्यापक दुर्भावना से ग्रसित होकर अक्सर प्रताड़ित करते थे. इस बार बेरहमी से मारपीट कर दी. छात्रा की मां ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि छात्रा सहेली के साथ लड़ रही थी, साथ ही अशब्द का प्रयोग कर रही थी. उसे मना किया गया. पिटाई करने का आरोप गलत है. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
मामला गंभीर है, जांच के बाद होगी कार्रवाई- डीएसई
जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार ने कहा कि छात्रा की पिटाई का मामला गंभीर है. मामले की जांच करायी जायेगी. दोषी पाये जाने पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्टर मो0 साजिद


No Previous Comments found.