प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को सम्मानित करने वालों का लगा ताता

नीलांबर-पीतांबरपुर - प्रखंड  की सीताडीह की  छात्रा निभा कुमारी को इंटर आर्ट्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित करने वालों का ताता लगा हुआ है इसी कड़ी में  पूर्व मुखिया प्रत्याशी निर्मल मेहता ने सम्मानित किया। बताते चले कि  निभा ने 441 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान तथा पलामू जिले में सातवां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

सम्मान समारोह के दौरान निर्मल मेहता ने निभा कुमारी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर तथा डायरी, कलम एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं ही समाज और देश का भविष्य बदलते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां आज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। निभा की सफलता पूरे प्रखंड के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की अपील की।

वहीं निभा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के समर्थन से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। आगे वह जेपीएससी की तैयारी कर क्षेत्र एवं राज्य का नाम रोशन करना चाहती हैं।

निभा की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.