पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर मादक पदार्थों से संबंधित स्कूली बच्चों को किया जागरूक
लावालौंग : प्रखंड मुख्यालय स्थित स्तरोन्नत प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को लावालौंग पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे होने वाले सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। चतरा एनडीपीएस प्रभारी मो शमी अंसारी एवं एसआई विधायक प्रसाद यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं समाज के भविष्य हैं, इसलिए उनमें सही सोच और जागरूकता विकसित करना बेहद जरूरी है। आगे उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वर्ष 1985 में एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गया। इसके तहत नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार,उत्पादन,खेती और सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून समाज और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बनाया गया है तथा नशा एवं तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करता है।पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें,ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।कार्यक्रम में शिक्षक राजेश कुमार,रवि कुमार,सुनील कुमार, दयानंद सिंह,शेखुसलीम, जैनुद्दीन अंसारी,आईसीटी इंस्ट्रक्टर रौशनी निगार,रीना कुमारी,सुमन कुमारी,लिपिक कपिल कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो0 साजिद


No Previous Comments found.