विश्व रक्तदाता दिवस पर सांसद कालीचरण सिंह ने किया रक्तदान महाशिविर का उद्घाटन

लावालौंग - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लावालौंग में रक्तमित्र लावालौंग द्वारा आयोजित रक्तदान महाशिविर का शुभारंभ विवेक केशरी का कुशल नेतृत्व में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित रक्तदाताओं का निस्वार्थ योगदान मानवता की सर्वोत्तम मिसाल है और ऐसे कार्य दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने रक्तमित्र लावालौंग की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सहयोग, सेवा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। सांसद ने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं सभी रक्तवीरों का अभिनंदन किया तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और मानवता की सेवा का यह अभियान और अधिक व्यापक बने, इस महाशिवीर विश्व रक्त दाता दिवस पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, रक्त मित्र संचालक विवेक केशरी, महामंत्री बिहारी भारती, सांसद प्रतिनिधि गोविन्द ठाकुर, दीपक केशरी, पंकज केशरी, रामजीत भोक्ता, सत्यनारायण प्रजापति, मो० माजिद, अशोक ठाकुर अन्य सैकड़ों रक्तदाताओं ने भाग लिया।

रिपोर्टर - मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.