हंटरगंज थाने गेट के पास डीटीओ ने चलाया वाहन जांच अभियान,

चतरा :  बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और तेज रफ्तार से होने वाली मौतों को रोकने के लिए चतरा जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देशानुसार चतरा - डोभी मुख्य पथ एनएच 22 पर हंटरगंज थाना गेट और बारहगंवा मोड़ के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) महेश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।।डीटीओ के टीम और हंटरगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मचा दिया। इस व्यापक जांच के दौरान,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।  जिससे जिला प्रशासन ने कुल 1.25 लाख रुपए जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान प्रशासन ने माल वाहनों पर विशेष सख्ती दिखाई। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी को बैठाने के मामले में फटकार लगाई गई और उन पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले परिवहन के तरीके पर भी कड़ी कार्रवाई की गई।जाँच का मुख्य फोकस दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता और चार पहिया/मालवाहक वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट सुनिश्चित करने पर रहा। इसके अतिरिक्त, ट्रिपल राइडिंग,तेज गति,'ड्रिंक एंड ड्राइव' के मामले पकड़े गए, साथ ही अमान्य कागज़ात जैसे लाइसेंस,इंश्योरेंस और पीयूसी के बिना वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। डीटीओ ने सख्त लफ्जों में कहा कि यदि वाहन चालक लापरवाही पूर्वक और तेज रफ्तार में वाहन चलाएंगे उनको अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है इसके बाद अब सीधे वाहन जब्त- लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।

डीटीओ की अपील

 डीटीओ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं। शराब पीकर गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। आगे उन्होंने कहा की यदि अभिभावक अपने बच्चे को वाहन देते हैं तो वो खुद दोषी हैं, आपके उपर 25 हजार का चलानी कार्रवाई या फिर 6 माह की जेल हो सकती है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।उन्होंने कहा कि यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस सघन जाँच अभियान में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एएसआई वीरेंद्र तिवारी डीटीओ कार्यालय के कर्मी हंटरगंज थाना पुलिस के जवान उपस्थित थे।

रिपोर्टर : लक्क़ी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.