लावालौंग में बिजली रानी की शर्मीली आदत जारी, लोगों को भरी गर्मी में लोग बेहाल
लावालौंग : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली रानी की छुपा छुपी से लोग बदहाल स्थिति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की लगातार कटौती से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है।खासकर बच्चों,बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर बिजली नाममात्र की दी जा रही है।कभी-कभार एक-दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति कर खानापूर्ति की जाती है।लोगों के अनुसार पूरे दिन में चार से पांच घंटे भी नियमित बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है,जिससे पेयजल, पढ़ाई-लिखाई और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।बिजली संकट को लेकर लोग क्षुब्ध हैं।इस संबंध में बीडीओ विपिन कुमार भारती ने कहा कि चतरा उपायुक्त के सख्त निर्देश हैं कि यदि किसी क्षेत्र में पांच घंटे से कम बिजली आपूर्ति की जाती है तो इसकी तत्काल सूचना उन्हें दी जाए, ताकि संबंधित विभाग से समन्वय कर समस्या का समाधान कराया जा सके।इधर क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि लमटा पावर स्टेशन से लावालौंग क्षेत्र में जानबूझकर बिजली की अधिक कटौती की जाती है,जबकि बगरा समेत अन्य फीडरों को अपेक्षाकृत बेहतर बिजली आपूर्ति दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय कटौती के साथ-साथ लमटा पावर स्टेशन के संचालकों की मनमानी का खामियाजा भी क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।गर्मी में परेशानी बढ़ी है और बिजली नहीं रहने से पंखे और कूलर बंद पड़े हैं।रात में लोगों की नींद हराम हो रही है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है,वहीं बीमार और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से लावालौंग क्षेत्र में नियमित एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।उनका कहना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.