लावालौंग प्रखण्ड में बिरसा कृषि रथ भ्रमण । किसानों को दी गई योजनाओं जानकारी

चतरा : लावालौंग कृषि विभाग की ओर से प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक ( बीटीएम) के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को लावालौंग प्रखंड के चार पंचायतों में बिरसा कृषि रथ का संचालन किया गया।इस दौरान किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी अनुदान,फसल प्रबंधन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक बिरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में बिरसा कृषि रथ का संचालन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि रथ के माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें कृषि संबंधी तकनीकी परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है।इस पहल से किसानों में कृषि विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.