कुदरत की कहर से वज्रपात से किशोरी की मौत, क्षेत्र में मातम

लावालौंग - थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिमी पंचायत के ग्राम रिमी टोला टिकुर टांड निवासी स्वर्गीय महेश भुइंया, माता चिंता देवी की पुत्री पूजा कुमारी की अचानक वज्रपात होने से गुरुवार दोपहर की मौत हो गई है। क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है जानकारी के अनुसार मूसलाधार बारिश के साथ साथ आकाश ठनक-मलक रहा था, इसी वक्त घर के समीप आम बागवानी में किशोरी बैठी हुई थी। इसी दौरान मूसलाधार बारिश होने के साथ-साथ अचानक बज्रपात हुई, जिससे किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। इसकी जानकारी स्थानीय थाना को मिलते हीं शव को अपने कब्जे लेकर पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किया है।

रिपोर्टर - मो0 साजिद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.