लावालौंग के लमटा में प्रीमियम लीग का भव्य शुभारंभ, बारिश ने पहले दिन के मैच में डाली बाधा

लावालौंग : प्रखंड क्षेत्र के लमटा में आयोजित लमटा प्रिमियम लिग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए शिक्षक सह समाजसेवी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा ले रही हैं,जिसमें विश्वकर्मा सुपर किंग्स,ट्रेडर्स इलेवन,इलेवन ब्रदर्स और जेपीसी शामिल हैं। टूर्नामेंट के आयोजक राहुल कुमार तथा संचालक अमित कुमार एवं राकेश कुमार हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोक कुमार पासवान,समाजसेवी पवन प्रसाद,मिथलेश पाण्डेय,पूर्व मुखिया प्रत्याशी अमन प्रधान तथा पूर्व उप प्रमुख बैजनाथ प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस दौरान आयोजक मंडली ने सभी अतिथियों का भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच विश्वकर्मा सुपर किंग्स और ट्रेडर्स इलेवन के बीच खेला गया।टॉस जीतकर विश्वकर्मा सुपर किंग्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेडर्स इलेवन की टीम ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 64 रन बनाए और विश्वकर्मा सुपर किंग्स को जीत के लिए 65 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्वकर्मा सुपर किंग्स की टीम ने दो ओवर में 30 रन बना लिए थे, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई,जिसके कारण मैच को रद्द करना पड़ा।आयोजकों ने बताया कि अब यह मैच रिजर्व डे के रूप में सोमवार को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे,जिसमें तीन ओवर का पावर प्ले तथा बराबरी की स्थिति में एक ओवर का सुपर ओवर रखा गया है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.