ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम

चतरा - लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत अंतर्गत हाहे गांव में फिर से अंधविश्वास के कारण एक आठ वर्षीय बच्चे  की जान चली गई। जानकारी के अनुसार गांव के ही दसाय गंझू का आठ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार रात में सोया हुआ था।भोर में लगभग तीन बजे वह शौच जाने के लिए उठा था।जैसे ही उसने दरवाजा खोलकर पैर बाहर रखा किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया।आनन फानन में काफी देर तक गांव के ही ओझा गुनियों के द्वारा उसका झाड़ फूंक किया जाता रहा।इसके बाद कुछ लोगों की सलाह पर उसे मंगलवार की दिन में चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया।यहां स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग रेफर कर दिया।इसके बाद हजारीबाग से भी उसे रांची के रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया।इसी बीच किसी व्यक्ति की सलाह से उसे रिम्स ना ले जाकर वापस लावालौंग के पूर्णाडीह गांव के ओझा गुनी के पास जान बचा लेने की दावा पर परिजनों ने ले आया।मंगलवार की शाम सात बजे से पूर्णाडीह स्कूल में उसका झाड़ फूंक शुरू हुआ और भोर चार बजे स्थिति बिगड़ने के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चे ने काफी समय दिया था अगर हजारीबाग से ही उसे रिम्स ले जाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।इस विषय की जानकारी पर बीडीओ विपिन कुमार भारती ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया की रात के समय में और खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरते।और अगर फिर भी किसी को सांप काट ले तो किसी ओझा गुनी के चक्कर में ना पढ़कर तुरंत अस्पताल में भर्ती  कराएं।

रिपोर्टर - साजिद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.