भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी 125वीं जयंती
चतरा - लावालौंग प्रखण्ड में भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल द्वारा लमटा पंचायत के आतमपुर में भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के125वीं जयंती पर मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू के अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास जी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचार को स्मरण किया राष्ट्र प्रथम राजनीति बाद में यह प्रण के साथ उन्होंने राष्ट्र की एकता अखंडता और आत्मसम्मान के लिए अपना सब कुछ न्योच्छावर कर दिया। उनका नारा था एक विधान एक निशान एक प्रधान।
इस अवसर पर उनके राष्ट्रहित,अखंड भारत एवं जनसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उनके विचार एवं आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण चंद्र पाठक लमटा पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता अमित चौबे भोला प्रसाद विनोद आर्य पवन प्रसाद निर्मल भारती रामजीत गंझु संतोष भोक्ता प्रदीप राम दिनेश प्रसाद शंकर यादव मंटू कुमार दीपक ठाकुर पूर्व मुखिया कटिया अमरेश गंझु एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
रिपोर्टर - मो0 साजिद
No Previous Comments found.