एसएसबी ने छात्रों को किया जागरूक, बेटी बचाव बेटी पढ़ाव तथा पौधारोपण कार्यक्रम हुई आयोजित
लातेहार : पैंतीसवीं वाहिनी एसएसबी के 'सी' समवाय द्वारा शनिवार को पीएमश्री स्कूल में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' एवं वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ। वहीं सहायक कमांडेंट प्रकाश चंद्र दास के नेतृत्व में 20 एसएसबी जवानों ने छात्र-छात्राओं को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाकर ही समाज एवं देश का सर्वांगीण विकास संभव है। इसके बाद स्कूल परिसर में शिक्षकों, छात्रों और एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से लगभग 200पौधारोपण विभिन्न स्थानों पर किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की गई। जवानों ने छात्रों को वृक्षों से होने वाले पर्यावरणीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान एवं शिक्षकों समेत छात्र-छात्राएं तथा एसएसबी के जवान मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० साजिद
No Previous Comments found.