प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओं में हर्ष की माहौल
सिमरिया : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने चतरा जिले में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। सिमरिया निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी मो० एकबाल अंसारी को चतरा जिला कांग्रेस कमिटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उनकी नियुक्ति झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जारी पत्र के माध्यम से की गई है। पत्र में उन्हें जिले में पार्टी की गतिविधियों को गति देने और संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मो० एकबाल अंसारी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं, और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को जिले में कांग्रेस संगठन को धार देने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने के रूप में देखा जा रहा है।मो० एकबाल अंसारी के जिला उपाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही चतरा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।नियुक्ति के बाद मो० एकबाल अंसारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी को बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।
रिपोर्टर : मो० साजिद
No Previous Comments found.