लावालौंग में ऑर्बिस इंडिया के इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ

लावालौंग : प्रखंड मुख्यालय के  बाजारटांड़ में गुरुवार को ऑर्बिस इंडिया इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया नेमन भारती ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ बुजुर्ग तथा समाजसेवी होरील साहू,योग शिक्षक बालेश्वर शास्त्री,शिक्षिका उमा देवी,कुलदीप साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग शिक्षक बालेश्वर शास्त्री ने बताया कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑर्बिस इंडिया के नए शोरूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि विवेक कुमार पिछले छह वर्षों से नोएडा में  ऑर्बिस इंडिया के माध्यम से इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में कार्यरत हैं। अब उन्होंने अपने गृह क्षेत्र लावालौंग में भी शोरूम खोलकर स्थानीय लोगों को उचित एवं होलसेल दरों पर बेहतर इलेक्ट्रिकल सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की है।

शोरूम में घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल उत्पाद उपलब्ध हैं।इसके अलावा घर की वायरिंग की सामग्री,इलेक्ट्रिकल फिटिंग, इंस्टॉलेशन तथा अन्य इलेक्ट्रिकल समाधान की सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।गौरतलब है कि विवेक कुमार को इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री संगीता बिजलानी द्वारा "बेस्ट इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट अवॉर्ड" से सम्मानित किया जा चुका है।इस मौके पर विवेक कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना तथा बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करना है।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.