सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास की अनुशंसा पर वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी

चतरा : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।  विधायक  कुमार उज्ज्वल दास  की अनुशंसा पर ग्राम सामबे, पंचायत कोलकोले कला, प्रखंड लावालौंग में सम्भे नाला पर 3×6 स्पैन आरसीसी पुल निर्माण की निविदा आमंत्रित की गई है।

इस महत्वपूर्ण पुल निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹74,05,100 है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित अवधि 12 माह रखी गई है।
यह पुल क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग रही है। बरसात के दिनों में सामबे नाला के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल निर्माण से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं आम राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी समस्या को प्राथमिकता देते हुए उसे सरकार के समक्ष रखने और उसके समाधान के लिए पहल करने पर विधायक कुमार उज्ज्वल दास  के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना, उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और विकास कार्यों को धरातल पर लाना ही जनप्रतिनिधि की प्राथमिकता है।  विधायक  के प्रयास से लावालौंग क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

रिपोर्टर : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.