झोला छाप के द्वारा इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत,क्लीनिक को किया गया सील, डॉक्टर फरार

लावालौंग :  थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत स्थित पचपतवा गांव की एक 19 वर्षीय युवती मुनिता कुमारी की मौत इलाज के दौरान हो गई। उक्त विषय की जानकारी देते हुए मृतक की मां पर्वतीया देवी एवं बहन सुनीता देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अचानक मुनिता को पेट दर्द के साथ उल्टी होनी लगी थी। इसके बाद हम टिकुलिया में रविंद्र विश्वकर्मा के क्लीनिक पर इलाज के लिए ले गए।  क्लिनिक संचालक रविंद्र विश्वकर्मा ने  एक सुई लगाया और फिर सलाइन करना शुरू कर दिया।थोड़ी ही देर में मुनिता काफी जोर-जोर से कांपने और थरथराने लगी भीर कुछ देर बाद वह बिल्कुल  शांत हो गई। स्थिति को देखते हुए आनंद फानन में क्लीनिक संचालक ने यह कहकर वहां से भेज दिया कि यहां से नहीं हो सकेगा बाहर ले जाओ, तथा क्लिनिक से बाहर कर दिया। इसके बाद निजी वाहन से उसे वहां से चतरा के लिए लेकर निकल गए।रास्ते में किसी भी प्रकार का हरकत नहीं होने के कारण हम परिजनों को मुनिता की मौत का अंदेशा हो गया। इसकी पुष्टि के लिए एक निजी क्लीनिक संचालक को दिखाए नाड़ी जांच करते ही उन्होंने मुनिता को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना तत्काल बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती को मिला।उन्होंने बुधवार को दल बल के साथ टिकुलिया पहुंचकर क्लीनिक से दवाइयां,जेनरेटर, एक्स-रे मशीन,सलाइन सेट, बीपी मशीन,बैंडेज समेत अन्य सामग्रियों को जप्त करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आदर्श लावालौंग थाना पहुंचकर क्लीनिक संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाया।सीओ एवं डॉ आदर्श ने कहा कि लोगों को जान माल से खिलवाड़ करने का गोरखधंधा निजी क्लीनिक संचालक बंद करें अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.