श्री श्याम इंटरप्राइजेस में जुटी लोगों की भीड़, MRF टायर की उपलब्धता और सेवाओं को लेकर दिखा उत्साह

इटखोरी : श्री श्याम इंटरप्राइजेस MRF टायर, हजारीबाग रोड कलना के पास में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह, नारद सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, लक्ष्मी सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप साव, अजित सिंह, गौतम सिंह, टीपू सिंह, बीरू गोप, विजय कुमार सिंह, राहुल सिंह, राजा सिंह, राजाराम सिंह,मनोज सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इस दौरान श्री श्याम इंटरप्राइजेस में उपलब्ध MRF टायर की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने प्रतिष्ठान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में बेहतर गुणवत्ता वाले टायर और संबंधित सेवाएं उपलब्ध होने से वाहन मालिकों को काफी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और वाहन मालिकों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। लोगों ने प्रतिष्ठान की सेवाओं की जानकारी ली तथा अपने वाहनों के लिए उपयुक्त टायर को लेकर चर्चा की।
श्री श्याम इंटरप्राइजेस के संचालक की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-जोल और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

रिपोर्टर : सिन्धु सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.