जमीनी मामले में हुई विवाद मारपीट तथा सिर पर ईंट पत्थर से किया गया हमला
लावालौंग : थाना क्षेत्र के लमटा पंचायत के तिलरा गांव में जमीन जोतने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में बालेश्वर भुईयां के सिर पर पत्थर से गहरी चोट लगी है।मामले को लेकर बालेश्वर भुईयां ने लावालौंग थाना में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार,गांव में जमीन जोतने को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था।इस विवाद को लेकर ग्रामीण स्तर पर तीन बार पंचायत भी की जा चुकी थी, लेकिन विवाद का पूरी तरह समाधान नहीं हो सका।आरोप है कि सोमवार की सुबह जमीन जोतने की बात कहने के बाद विवाद फिर बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दिए आवेदन के अनुसार रंजीत महतो,मंदरू महतो,कुलेश्वरी देवी और रेशमी देवी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।आरोप है कि मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर और हंसुआ का भी इस्तेमाल किया गया।इसी दौरान सिर पर पत्थर से वार किए जाने से बालेश्वर को चोट लगी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की गई।घटना के बाद पीड़ित ने लावालौंग थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्टर : मो0 साजिद

No Previous Comments found.