लावालौंग में शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों की सुरक्षा और विसर्जन व्यवस्था पर बनी सहमति

लावालौंग : आगामी दुर्गा पूजा ( नवरात्रा ) शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लावालौंग थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विपिन  कुमार भारती, थाना प्रभारी चंदन कुमार, ASI वर्षा किस्कू,  लमटा पंचायत के मुखिया अमित चौबे, लावालौंग मुखिया नेमन भारती, कटिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार चौबे, पीएम श्री विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रभारी अशोक पासवान, हेडुम पंचायत के मुखिया संतोष राम, समाजसेवी आदित्य प्रसाद केशरी उर्फ लालजी, डेगन साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू, कटिया पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि चेतलाल साहू, रोहित कुमार, उगन साहू , सन्तोष कुमार साहू, सहित विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में पूजा एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिन तालाबों एवं जलाशयों में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा, वहां गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।साथ ही पूजा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी कही गई, जिससे पंडाल परिसर और आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।बैठक में प्रशासन ने पूजा समितियों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की बात कही गई।जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने पर्व के दौरान प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

रिपोर्टर : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.